24 जुलाई 2011 - 19:30

शिया भाईचारा मंच और हुसैनी मिशन ताज़ियादार सेवक संघ की एक संयुक्त सभा इमामबाड़ा किशनु ख़लीफ़ा बशीरतगंज में श्री ज़ुल्फ़िक़ार हुसैन की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ

भारत से अहलेबैत समाचार एजेंसी (अबना) संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार शिया भाईचारा मंच और हुसैनी मिशन ताज़ियादार सेवक संघ की एक संयुक्त सभा इमामबाड़ा किशनु ख़लीफ़ा बशीरतगंज में श्री ज़ुल्फ़िक़ार हुसैन की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ जिसमे हज़रत अली (अ.) की विशेषताओ और उनकी शिक्षा एंव जीवन पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर केन्द्र एंव राज्य सरकार से मांग की गयी कि हज़रत अली (अ.) की शहादत 21 रमज़ान को सरकारी अवकाश घोषित किया जाए इसी के साथ ही यह मांग भी की गयी कि हज़रत अली (अ.) की जीवनी भी शैक्षिक पाठ्यक्रम मे सम्मिलित किया जाए ताकि उनसे लोग सीधे रास्ते पर चल सकें। (अ.) की शहादत पर अवकाश के सम्बन्ध मे शिया धर्म गुरू मौलाना जाबिर जौरासी ने कहा कि जब हमारे देश मे प्रत्येक धर्म के महान लोगो के जन्म एंव शहादत पर अवकाश होता है तो हज़रत अली (अ.) की शहादत पर क्यों नही? वो तो पुरी इन्सानियत के लिये एक उदाहरण थे। अगर सरकार हज़रत अली (अ.) की शहादत पर अवकाश घोषित नहीं करती है तो यह मुसलमानो के साथ घोर अन्याय होगा और इसका विरोध मुसलमानो को दर्ज कराना चाहिये।

.........

166